उज्जैन में तेज रफ्तार कार और वैन की टक्कर, दोनों ड्राइवरों ने मौके पर दम तोड़ा, 4 की हालत गंभीर

नागझीरी क्षेत्र में सोमवार देर रात एक कार और वैन की जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोगों काे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ियों की स्पीड काफी ज्यादा थी। अभिलाषा कॉलोनी के सामने मोड़ पर दोनों गाड़ियां आमने-सामने आ गईं और हादसा हो गया। दोनों मृतक उज्जैन निवासी थे, जबकि तीन घायल सिवनी और एक उज्जैन का रहने वाला है। मंगलवार सुबह पीएम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने दोनों गाड़ियां जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Comments