शहर की सीमा में पहुंचा जंगली हाथियों का दल, स्कूल की बाउंड्रीवाल तोड़ा, अनाज पर कर रहे हाथ साफ

वनमंडल में पहली बार आठ हाथियों का झुंड पहुंचा है। जिसमें 48 हाथी हैं। इनकी निगरानी के लिए 8 वाहनों में 40 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार की रात झुंड से निकलकर दंतैल हाथी निगम क्षेत्र की सीमा में झगरहा पहुंच गया। यहां के मिडिल स्कूल के बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया। इसके बाद बाड़ी में घुसकर केला व कटहल खा गया। सुबह फिर से रिस्दी जंगल में चला गया है। हाथी के आने से ग्रामीणों में दहशत है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Comments